फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Flying squads inspected the examination centres, checked the arrangements

Hamirpur (Himachal) News: उड़नदस्तों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांची

Thu, 06 Mar 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 06 Mar 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सलौणी (हमीरपुर)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। एसडीएम बड़सर राजेंद्र की अगुवाई में एक उड़ऩदस्ता गठित किया गया है। उडऩदस्ते ने बारहवीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिप्पर, दांदडू और जौड़े अंब परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम में एसडीएम बड़सर के साथ दिनेश कुमार प्रवक्ता हिंदी, सूरज टीजीटी और बबीता वर्मा एलटी भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से उठाए गए इन कड़े कदमों से बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed