फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   flowers cultivation

Hamirpur (Himachal) News: जिले में 250 पुष्प उत्पादक, 10 करोड़ का कारोबार

Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह ने किया महोग बाग के आदर्श पुष्प केंद्र का निरीक्षणगौड़ा के फल संतति व प्रदर्शन उद्यान केंद्र में भी देखी बागवानी की व्यवस्थाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन जिला पुष्प उत्पादन (फूलों के संरक्षण) की खेती में अग्रणी है। जिले में 250 उत्पादक पुष्प व्यवसाय का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में लगभग 55 हेक्टेयर भूमि पर पुष्प उत्पादन किया जा रहा है। इससे 10 करोड़ रुपये का पुष्प व्यवसाय जिले में हो रहा है। पुष्प खेती के विस्तार व बागवानों की आय में वृद्धि करना सरकार प्राथमिकता दे रही है। बुधवार को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत झाजा के महोगबाग स्थित आदर्श पुष्प केंद्र और गौड़ा स्थित फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुष्प आदर्श केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां के पुष्प उत्पादकों की मांग के अनुसार फूलों के पौधे तैयार करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुष्प पौध की विभिन्न किस्में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुष्प केंद्र में अधिक से अधिक पुष्प खेती के अपग्रेडिड पौधे तैयार कर बागवानों तथा पुष्प खेती में उपयोग होने वाली सामग्री को बागवानों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौड़ा में वर्तमान में ब्लूबेरी के पौधे तैयार किए जा रहे हैं और भविष्य में कीवी तथा पर्सिमन के पौधे तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नई प्रजातियों के फलों व फूलों की उपज को तैयार कर इसकी जानकारी बागवानों तक पहुंचाई जाएगी ताकि बागवानों की आय में वृद्धि की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौड़ा में ड्रेगनफूट के पौधे लगाने व उत्पाद करने के निर्देश दिए। शीघ्र ही ब्लूबेरी (हाई चिल्ड) किस्म के फलदार पौधे को जिले के चायल स्थित आदर्श पुष्प केंद्र महोबाग में इंटरड्यूस किया जाएगा। इस मौके पर उद्यान विभाग की उपनिदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर, विषयवाद विशेषज्ञ दिनेश ठाकुर, देवेंद्र अत्री, डॉ. शकुन राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed