{"_id":"6a232e3b0b7110c21d004213","slug":"five-new-courses-approved-in-hamirpur-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196016-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर महाविद्यालय में पांच \nनए कोर्सों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर महाविद्यालय में पांच नए कोर्सों को मिली मंजूरी
Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बवीता चंदेल
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अब विद्यार्थी पारंपरिक विषयों तक सीमित नहीं रहेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में पांच नए विषयों को शुरू करने की मंजूरी प्रदान की है।
अब प्रथम वर्ष के विद्यार्थी मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, मानव विज्ञान, भू-विज्ञान और नृत्य कला विषयों में अध्ययन कर सकेंगे। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को तीन वर्षीय डिग्री प्रणाली के तहत गहन अध्ययन के साथ-साथ शोध कार्य का भी अवसर मिलेगा, जिससे वे उच्च शिक्षा और शोध संस्थानों में बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय में कुल 17 विषयों में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम संचालित करने की अनुमति दी है। चार वर्ष का कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थी ऑनर्स अथवा ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही विद्यार्थी 19 जून तक अपनी रुचि के अनुसार महाविद्यालय में ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पहले से संचालित 10 विषयों में तीन वर्षीय डिग्री कार्यक्रम भी यथावत जारी रहेगा।
इन नए विषयों के जुड़ने के बाद महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और बीएससी संकायों के तहत कुल 27 कोर्स उपलब्ध हो जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को अब अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। संवाद