{"_id":"60a401a18ebc3e8a5d3c9494","slug":"five-deaths-in-district-255-new-corona-infected-hamirpur-hp-news-sml3707513146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच मौतें, 255 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच मौतें, 255 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में मंगलवार को कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 255 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 117, जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट में 138 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, शिमला से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में हमीरपुर में कोरोना से 23 मौतें बताई गई हैं। जिसमें 18 सोमवार की और 5 मंगलवार की बताई जा रही हैं। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 169 पहुंच गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या आए दिन जिस गति से बढ़ रही है, उससे जिलाभर में हड़कंप है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद जिलों में कोरोना संक्रमण और कोरोना से मौतों का आंकड़ा थम नहीं रहा, जोकि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।