{"_id":"612504738ebc3e79fe2621ad","slug":"first-merit-list-of-various-subjects-will-be-released-today-in-hamirpur-college-hamirpur-hp-news-sml3814418111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कॉलेज में विभिन्न विषयों की आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कॉलेज में विभिन्न विषयों की आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में स्नातक के विभिन्न विषयों की 25 अगस्त को पहली मेरिट जारी होगी। विद्यार्थी 28 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 28 अगस्त को जारी होगी। विद्यार्थी 31 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं। जबकि तीसरी मेरिट लिस्ट 31 अगस्त को ही जारी होगी और विद्यार्थी तीन सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
अभी तक महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए बीए के लिए 866, बीकॉम के लिए 385, बीएससी कंप्यूटर के लिए 137, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 649, बीएससी मेडिकल के लिए 401, बीबीए के लिए 147, बीसीए के लिए 297, बीवॉक के लिए 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि 25 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के बारे में दिशा-निर्देश भी साथ दिए जाएंगे, ताकि किसी भी विद्यार्थी को फीस जमा करवाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि अभी तक कला संकाय में सबसे ज्यादा 866 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि सबसे कम बीवॉक के लिए 80 आवेदन आए हैं।