{"_id":"6110128e8ebc3e73d45d4faa","slug":"first-intelligence-traffic-management-system-installed-in-the-district-cameras-will-be-challaned-hamirpur-hp-news-sml3797516150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित, कैमरे से होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित, कैमरे से होंगे चालान
विज्ञापन
बाईपास पर स्थापित जिला का पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में यातायात नियमों की अवहेलना पर अब तीसरी आंख से चालान होंगे। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालक बिना चालान के नहीं बच सकते हैं। जिला पुलिस ने पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बाईपास हमीरपुर पर लोहारड़ा के समीप स्थापित कर दिया है। यहां अब वाहन चालकों के चालान सिस्टम के तहत लगे कैमरे करेंगे। वाहन चालकों को उनके चालान ऑनलाइन ही मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आएंगे। ऐसे में दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। जिला पुलिस इस सिस्टम को जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में स्थापित करेगी।
फिलहाल बाईपास हमीरपुर पर ही इसे स्थापित किया गया है। इसके बाद हमीरपुर शहर में यह सिस्टम स्थापित होगा। हालांकि, बाईपास पर अभी इंटरनेट कनेक्शन नहीं दिया गया है। जल्द ही इंटरनेट कनेक्शन देकर इसे शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों पर तीसरी आंख का पहरा होगा और नियमों की अवहेलना पर यह कैमरे ही वाहन चालकों के चालान करेंगे। इस दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग सहित अन्य नियमों की अवहेलना पर ऑटोमैटिक चालान जरनेट होंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि जिले का पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बाईपास पर स्थापित किया गया है। जल्द ही इसे सुचारु किया जाएगा। यातायात नियमों के पालन, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह सिस्टम कारगर होगा।