फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First intelligence traffic management system installed in the district, cameras will be challaned

जिले में पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित, कैमरे से होंगे चालान

Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
First intelligence traffic management system installed in the district, cameras will be challaned
बाईपास पर स्थापित जिला का पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में यातायात नियमों की अवहेलना पर अब तीसरी आंख से चालान होंगे। नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालक बिना चालान के नहीं बच सकते हैं। जिला पुलिस ने पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बाईपास हमीरपुर पर लोहारड़ा के समीप स्थापित कर दिया है। यहां अब वाहन चालकों के चालान सिस्टम के तहत लगे कैमरे करेंगे। वाहन चालकों को उनके चालान ऑनलाइन ही मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से आएंगे। ऐसे में दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। जिला पुलिस इस सिस्टम को जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में स्थापित करेगी।
विज्ञापन

फिलहाल बाईपास हमीरपुर पर ही इसे स्थापित किया गया है। इसके बाद हमीरपुर शहर में यह सिस्टम स्थापित होगा। हालांकि, बाईपास पर अभी इंटरनेट कनेक्शन नहीं दिया गया है। जल्द ही इंटरनेट कनेक्शन देकर इसे शुरू किया जाएगा। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहनों पर तीसरी आंख का पहरा होगा और नियमों की अवहेलना पर यह कैमरे ही वाहन चालकों के चालान करेंगे। इस दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग सहित अन्य नियमों की अवहेलना पर ऑटोमैटिक चालान जरनेट होंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि जिले का पहला इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बाईपास पर स्थापित किया गया है। जल्द ही इसे सुचारु किया जाएगा। यातायात नियमों के पालन, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह सिस्टम कारगर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed