फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First give the road then only you will be allowed to enter the village: Villagers

पहले सड़क दो तभी गांव में घुसने देंगे : ग्रामीण

Thu, 11 Apr 2024 05:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
तुड़ान गांव में आजादी के 76 वर्ष बाद भी नहीं पहुंच पाई सड़क
विज्ञापन

कहा, सड़क सुविधा न मिलने पर करेंगे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिलासपुर और हमीरपुर जिले की सीमा के साथ लगती ग्राम पंचायत भैल के तुड़ान गांव को आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं मिल पाई है। इससे ग्रामीण मुश्किल में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गांव में सड़क सुविधा नहीं होगी, किसी भी नेता को गांव में घुसने नहीं दिए जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों जसवंत सिंह, अंकित सिंह, राकेश कुमार, प्रेमवती, सरस्वती देवी, रीता देवी, नारायणी देवी, सीमा कुमारी ने प्रेस बयान के माध्यम से कहा कि जब तक गांव में सड़क सुविधा नहीं होगी, तब तक किसी भी नेता को गांव में घुसने नहीं दिए जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि आज तक नेताओं ने उन्हें लुभावने वादे करके वोट हासिल किए हैं। लगभग 76 वर्षों से ग्रामीण सड़क सुविधा से महरूम हैं। गांव में अगर कोई बीमार हो जाए तो ऐसे में मरीज को तीन किलोमीटर तक पालकी में बैठाकर ले जाना पड़ता है। बच्चे भी जंगल के रास्ते से होकर डंगार स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। सड़क सुविधा न होने के चलते हर वक्त बच्चों का डर सताता रहता है कि रास्ते में कोई अनहोनी न हो जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा के लिए जिलाधीश, विधायक, सांसद तथा अन्य नेताओं से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक किसी ने भी तुड़ान गांव में सड़क बनाने की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क सुविधा को लेकर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी गुहार लगाई थी परंतु उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि नेताओं को भी चुनाव के समय याद आती है। चुनाव जीतने के बाद नेता ढूंढने से नहीं मिलते, संपर्क साधने पर नेता के पर्सनल सेक्रेटरी यह कहकर फोन काट देते हैं कि साहब बहुत व्यस्त हैं। इस बारे में ग्राम पंचायत भैल के प्रधान प्रेमचंद ने कहा कि गांव में भूमि विवाद के चलते संपर्क सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। भूमि विवाद हल होने के बाद ही संपर्क सड़क का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed