{"_id":"5e1b59078ebc3e880b010534","slug":"firojpur-team-winner-hamirpur-hp-news-sml3207962175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर आर्मी की टीम ने जीती टौणी देवी में बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर आर्मी की टीम ने जीती टौणी देवी में बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। दो दिवसीय शहीद अनिल चौहान बास्केटबाल प्रतियोगिता टौणी देवी का खिताब फिरोजपुर आर्मी की टीम के नाम रहा। फिरोजपुर ने एकतरफा मुकाबले में लदरौर की टीम को शिकस्त दी। टौणी देवी के तहसीलदार जोगिंद्र पटियाल ने रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में हिमाचल के साथ ही पंजाब की एक दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय बीडीसी सदस्य और जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य प्रेमलता ठाकुर ने बीते शनिवार को किया था। रविवार को फिरोजपुर आर्मी और लदरौर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।
जिसमें फिरोजपुर ने शुरू से ही बढ़त बना ली और लदरौर को 90-50 के अंतर से पटकनी दी। इससे पूर्व पहले सेमिफाइनल में फिरोजपुर और बगवाड़ा का मुकाबला हुआ। जिसमें फिरोजपुर ने बगवाड़ा को 68-66 के अंतर से हराया। दोनों ही टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिससे रोमांच काफी बढ़ गया था। दूसरा सेमिफाइनल लदरौर और संधोट के बीच हुआ। जिसमें लदरौर ने संधोट को 60-40 के अंतर से मात दी। इससे पहले एक अन्य मुकाबले में टौणी देवी को लदरौर ने 63-57 से मात दी। इस दौरान विजेता फिरोजपुर की टीम को 9100 रुपये नकद और ट्राफी तथा उपविजेता को 8100 रुपये व ट्राफी प्रदान की गई। फिरोजपुर के खिलाफ प्रवीण को बेस्ट प्लेयर के तौर पर 1100 रुपये प्रदान किए गए। समापन कार्यक्रम में स्थानीय बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, टपरे की प्रधान रजनीश चौहान, शहरी इकाई के अध्यक्ष रवि राणा, बराड़ा के कानूनगो राजकुमार, सुशील, प्रेम डोगरा, अमरनाथ, प्रताप, हैप्पी, सुरेश, रणजीत बबली, अरविंद ठाकुर, विजय मलकानिया, अशोक ठाकुर, त्रिलोक चंद, संजीव, मदन, रमन, मिलाप शर्मा व मनोज सहित अन्य मौजूद रहे।