फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fire in forests in hamirpur

जिला में दहकने लगे जंगल, 36 मामले दर्ज

Mon, 02 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 02 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
fire in forests in hamirpur
आग की घटनाओं के बढ़ने के साथ ही हिमाचल पुलिस भी अलर्ट हो गई है। एडीजीपी कानून व्यवस्था संजय कुंडू ने बताया कि सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होमगार्ड, पुलिस व फायर बिग्रेड के अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर स्थिति पर नजर रखने को कहा है। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही जिलाभर के जंगल दहकने लगे हैं। जिला में 350 हेक्टेयर जंगल राख हो चुके हैं। वन विभाग में जंगलों में आग लगने के अब तक 36 मामले दर्ज हो चुके हैं। जंगलों की आग के अलावा करीब एक दर्जन पशुशालाएं और आधा दर्जन से अधिक मकान जलकर राख हो गए हैं। अब तक गर्मियों के मौसम में वन संपदा, पशुशालाएं और मकान जलने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


    जिला मुख्यालय में स्थित बजूरी, खास ग्रां, हीरानगर, पक्का भरो आदि जंगल जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा बड़सर, बिझड़ी, अग्घार और कक्कड़ आदि वन बीटों में भी दर्जनों जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वन संपदा से अब तक करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं जंगलों की आग से कई पशुशालाएं और मकान भी आग की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पा लिया।
विज्ञापन


हाल ही में जंगल की आग से बजूरी में एक कॉलेज की शटरिंग जल गई थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया था। इसके अलावा करीब एक दर्जन पशुशालाएं भी आग की भेंट चढ़ चुकी हैं। इनमें एक मवेशी की जलकर मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। इतना ही नहीं गर्मियों के मौसम में शॉर्ट सर्किट आदि होने से आधा दर्जन से अधिक मकान आग की भेंट चढ़ चुके हैं। सबसे अधिक मकान उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत जले हैं। कुल मिलाकर अब तक आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलों में आग के 36 मामले दर्ज हो चुके हैं। करीब 350 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। इससे करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
आरसी गोमा, डीएफओ, हमीरपुर

करीब एक दर्जन पशुशालाएं और आधा दर्जन से अधिक मकान आग की भेंट चढ़ चुके हैं। गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक मामले जंगलों में आग के दर्ज हुए हैं।
संतराम ठाकुर, इंचार्ज दमकल विभाग, हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed