फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fire and Home Guard Department gave training to deal with disaster

Hamirpur (Himachal) News: अग्निशमन और गृहरक्षक विभाग ने आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण

Thu, 08 Aug 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। खंड विकास कार्यालय परिसर नादौन में आयोजित तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन जागरूकता शिविर का वीरवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत प्रधान, उपप्रधान, सचिव, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर आदि को प्रशिक्षण दिया गया।


18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के प्रशिक्षुओं और अन्य को अग्निशमन तथा गृह रक्षक विभाग की ओर से कंपनी कमांडर प्रीतम चंद, हवलदार संजीव कुमार, गृह रक्षक संदीप कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग तथा सामाजिक संस्था सुरभि के विषय विशेषज्ञों की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। शिविर में 6 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समापन पर खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना अति आवश्यक है। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में आपदा प्रबंधन की जानकारी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भी इस शिविर में सिखाई आपदा प्रबंधन की जानकारी देकर उन्हें भी जागरूक करें। इस दौरान पंचायत निरीक्षक एवं समन्वयक पम्मी कुमार ने भी विषय से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed