फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   fir againest vedio bayral people

धांधली का वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Tue, 30 Jun 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की जोलसप्पड़ पंचायत के अंतर्गत एक निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में प्रधान ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र सौंपा है। प्रधान सोमा देवी ने वीडियो वायरल करने वाले, वीडियो बनाने वाले और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। प्रधान का कहना है कि उन लोगों ने शनिवार को पंचायत का रिकॉर्ड देखने व रविवार को छुट्टी के दिन पंचायत सचिव को पंचायत घर में बुलाने का प्रयास तक किया। इस मामले में विभाग की ओर से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही वीडियो में कई तरह के आरोप लगाकर पंचायत और जन प्रतिनिधियों को बदनाम करने का षड्यंत्र किया है। सोमा देवी ने कहा कि जब विभाग की जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं को बयान देने के लिए बुलाया तो कोई नहीं आया। पंचायत में बन रहे श्मशानघाट को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि निर्माण कार्य करवाने में धांधली की गई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर खंड विकास अधिकारी नादौन के आदेश पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की। इस संबंध में पंचायत सचिव संदीपिका शर्मा ने बताया कि पूरी रिपोर्ट जांच टीम को सौंप दी गई है। वार्ड सदस्य बीना देवी ने कहा कि कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर वीडियो बनाया और उन्हें परेशान किया गया। वार्ड सदस्य पवना देवी ने बताया कि कुछ पक्षों की आपसी खींचतान के कारण पंचायत को बदनाम किया जा रहा है। पिछले दिनों उसके पति को भी बुरी तरह पीटा गया था। प्रधान सोमा देवी ने कहा कि आरोप झूठे निकले तो संबंधित लोगों पर मानहानि का दावा किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी पारस अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed