{"_id":"632b4b89e3fa350b372cde23","slug":"filled-1200-samples-for-tuberculosis-test-verma-hamirpur-hp-news-sml4224911176","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोग जांच के लिए 1200 सैंपल भरे : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोग जांच के लिए 1200 सैंपल भरे : वर्मा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्षयरोग निवारण मूल्यांकन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता समेत सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने जिला में चल रहे एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के बारे में कहा कि जिला की आधी जनसंख्या का सर्वेक्षण किया जा चुका है। 1200 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने इस अभियान के मूल्यांकन के बाद सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान टीमों के माध्यम से सही रूप से संभावित क्षय रोगियों की पहचान करें और उनकी बलगम के नमूनों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।
इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षय रोग संबंधित सलाहकार डॉ. आत्मिका और डॉ. शैलजा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा भी की और टीबी के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान जांच का रिकॉर्ड, संस्थागत प्रसव, एनीमिया, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था, वीकली आयरन फोलिक एसिड पूरक खुराक तथा गैर संक्रामक रोगों के लिए लोगों की जांच से संबंधित विवरण आरसीएच पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए।