फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fill the form for voting from home before May 12: Amarjeet

घर से मतदान के लिए 12 मई से पहले भरें फार्म : अमरजीत

Tue, 30 Apr 2024 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाता चुन सकते हैं यह विकल्प
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट सेंटर के आवेदक अधिकारी-कर्मचारी भी 12 तक भेजें फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग ने घर से मतदान करने का विकल्प दिया है। अगर ये मतदाता आगामी लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर जाने के बजाय घर से ही मतदान करना चाहते हैं तो वे 12 मई से पहले ही 12-डी फार्म भर दें। 12 मई के बाद 12-डी फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि घर से मतदान के लिए पात्र मतदाताओं से 12-डी फार्म प्राप्त होने के बाद उनके नाम मतदाता सूचियों में मार्क कर दिए जाएंगे। मार्किंग के बाद ये मतदाता घर से ही मतदान कर सकेंगे। अमरजीत सिंह ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की कुल संख्या 5956 है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 1271, सुजानपुर 998, हमीरपुर 1060, बड़सर 1356 और नादौन विधानसभा क्षेत्र में 1271 मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से अधिक है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 4622 है। इनमें 2984 पुरुष और 1638 महिलाएं हैं। ये मतदाता घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इनके अलावा आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारी-कर्मचारी जैसे-चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाएं, अग्निशमन विभाग के आवश्यक ड्यूटी कर्मचारी, लंबे रूटों पर तैनात चालक और परिचालक, दुग्ध प्रसंघ और सहकारी समितियों के दूध आपूर्ति सेवा में तैनात कर्मचारी, मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी, पंप ऑपरेटर और टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैन तथा जेल कर्मचारी पोस्टल बैलेट सेंटरों (पीबीसी) पर मतदान कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें भी 12-डी फार्म भरकर तथा इसे अपने विभाग के नोडल अधिकारी से सत्यापित करवाकर 12 मई तक अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचाना होगा। यह आवेदन प्राप्त होने के बाद अधिकारी या कर्मचारी को अपने विधानसभा क्षेत्र के पीबीसी पर मतदान के लिए 3 दिन दिए जाएंगे। उस अधिकारी या कर्मचारी को उन तीन दिनों के दौरान ही पीबीसी पर जाकर मतदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed