{"_id":"5dc5a8368ebc3e5b116f7f0d","slug":"fight-case-registored-hamirpur-hp-news-sml313526838","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग और आईटीआई प्रशिक्षु की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग और आईटीआई प्रशिक्षु की कर दी पिटाई
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर में मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हुए है। पहले में सचिन शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव टिक्कर डाकघर सलौणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते वीरवार को वह अपने घर के नजदीक खेत में काम कर रहा था तो दोपहर करीब तीन बजे उसके दादा बकरियां चराने जा रहे थे। उसी समय इनके गांव का पंकज कुमार पुत्र लेखराम गालियां देता हुआ आया और दादा का रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं।
दूसरे मामले में सौरभ ढटवालिया पुत्र यशवंत सिंह निवासी गांव सूदर डाकघर दख्योड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह आईटीआई लंबलू से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई कर रहा है और लंबलू में ही किराये के कमरे में रहता है। वीते वीरवार को यह लंबलू बाजार में अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था तो उसी समय एक व्यक्ति आया और उसके साथ किसी बात पर बहसबाजी करने लग पड़ा और मारपीट की। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी का कहना है कि दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।