{"_id":"5f0494488ebc3e42fc599ff0","slug":"fifteen-people-wins-corona-fight-hamirpur-hp-news-sml337707344","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ हुए 9 लोगों को भेजा घर, छह निगेटिव रिपोर्ट वाले आज डिस्चार्ज होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ हुए 9 लोगों को भेजा घर, छह निगेटिव रिपोर्ट वाले आज डिस्चार्ज होंगे
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना की जंग जीतने वाले जिला हमीरपुर के नौ और लोगों को मंगलवार को घर भेज दिया गया, जहां वे गृह संगरोध में रहेंगे। इसके साथ ही मंगलवार देर शाम छह अन्य कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इन नए छह मरीजों को बुधवार को डिस्चार्ज किया जाएगा। छह नए मामलों के साथ जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 201 पहुंच गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों के कुल मामले 267 हैं, लेकिन सक्रिय मामले 63 रह गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मंगलवार तक जिले से कुल 12,526 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। सोमवार को भी 201 सैंपल लिए गए, जिन्हें मंगलवार को जांच के लिए आईएचबीटी पालमपुर भेजा गया। इन 201 सैंपलों में से 7 सैंपल कोविड केयर सेंटर एनआईटी से, 52 भोरंज ब्लॉक, 30 टौणी देवी, 16 सुजानपुर, 18 नादौन, 33 बड़सर, 16 गलोड़ और 29 सैंपल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से भेजे गए हैं। डॉ. सोनी ने बताया कि जिन छह लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें गांव मंगुल तहसील नादौन की 14 वर्षीय लड़की, गांव पांडवीं डाकघर मैड़ के 48 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव रसोह के 44 वर्षीय व्यक्ति, जाहू के गांव हौर के 45 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव कोट के 53 वर्षीय व्यक्ति और गांव छनेड़ डाकघर थाना के 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। डॉ. सोनी ने बताया कि ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित समर्पित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, एनआईटी के नोडल अधिकारी डॉ. ललित कालिया, डॉ. अभिषेक, एमईआईओ सतीश शुक्ला, राजीव कुमार, राकेश कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।