फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Festivals are carriers of ancient culture: Dhatwalia

उत्सव पुरातन संस्कृति के संवाहक : ढटवालिया

Sun, 15 Sep 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
भटेड़ गांव में सायर उत्सव का कांग्रेस नेता ढटवालिया ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रैली के भटेड़ गांव में रविवार को सायर मेले का शुभारंभ हुआ। मेेले का शुभारंभ कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों एवं लोक उत्सवों का पुरातन संस्कृति को जीवंत रखने में अहम योगदान रहा है, यह संस्कृति के संवाहक भी हैं। मेलों के आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपने संस्कृति एवं परंपराओं के बारे में जानकारी हासिल होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लोक संस्कृति काफी समृद्ध रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा है। उन्होंने कहा कि उत्सव एवं त्योहार हमारे जीवन का अंग हैं और अब जबकि समय के तेज प्रवाह में हम अपनी विरासत में मिली संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं तो उत्सव ही इस संस्कृति को जीवित रखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी ग्रामीणों की मांगे हैं, उनको मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा और हल करवाने का प्रयास करवाया जाएगा। इससे पूर्व मेला कमेटी के सदस्यों की ओर से मुख्यातिथि कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया को पगड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रैली पंचायत के उपप्रधान मुख्तयार सिंह, बीडीसी रोशन लाल चौधरी, रविंद्र शर्मा, जोगिंद्र नाथ शर्मा, रमेश चंद शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, देशराज शर्मा, किशोरी लाल, जगदीश शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed