{"_id":"623619717976be4d714bf58f","slug":"father-accused-of-molestation-committed-suicide-by-hanging-hamirpur-hp-news-sml4030294171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी पिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के आरोपी पिता ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोप में नामजद आरोपी पिता का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगराज चंदेल की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस छानबीन के बाद पता चला कि यह शव उसी व्यक्ति का है, जिसकी बेटी ने गत दिनों ही अपने पिता के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अश्लील हरकतेें करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव की पहचान परिजनों ने उसके कपड़ों से की है।
आरोपी 14 मार्च से घर से गायब था। 11 मार्च को ही उसकी बेटी ने उस पर मारपीट करने, छेड़छाड़, गलत हरकतें करने, गलत कार्य करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। उसने यह भी कहा था कि उसकी बड़ी बहन भी इसी कारण से घर से भाग गई थी। उसने कहा था कि पिता के विरुद्ध शिकायत वापस लेने के लिए उसके परिजन दबाव डाल रहे हैं। इसके अगले ही दिन पंचायत प्रधान, उप प्रधान ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ परिजन उन्हें धमका रहे हैं कि लड़की की सहायता न करें और व्यक्ति को बचाएं। इसी दौरान दोनों मामले दर्ज होने के बाद 14 मार्च को ही व्यक्ति घर से लापता हो गया और अब शव जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।