फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fascinating presentation on Har-Har Shambhu, Deva Mahadeva

Hamirpur (Himachal) News: हर-हर शंभू, देवा महादेवा पर दी मनमोहक प्रस्तुति

Tue, 10 Jan 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fascinating presentation on Har-Har Shambhu, Deva Mahadeva
सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल प्रतापनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को टाउन हॉल हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने सुपर मैग्नेट समूह की ओर से संचालित विभिन्न उपक्रमों पर प्रकाश डाला। समारोह में विद्यार्थियों ने हर-हर शंभू, देवा महादेवा...भक्ति गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, एकल गीत, सरस्वती वंदना, लोकनृत्य पेश किए और स्कूल की छात्रा निधि डोगरा ने योग के विभिन्न आसन प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के निदेशक अमित कपिल, मीना शर्मा, संदीप शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए स्वादिष्ट कांगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed