फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers will have to wait for power tiller

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को पावर टीलर के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खेत की जुताई के लिए प्रयोग होने वाले पावर टीलर के लिए किसानों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। कृषि विभाग के लिए अभी तक पावर टीलर के लिए बजट ही प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आम तौर पर मई तक यह बजट उपलब्ध हो जाता था, लेकिन मई समाप्त होने की कगार पर है और अभी तक बजट प्राप्त नहीं हुआ है। बजट के अभाव में पावर टीलर लेने के लिए किसान अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं। केंद्र सरकार की ओर से अनुदान पर किसानों को पावर टीलर उपलब्ध करवाया जाता है। बीते साल भी करीब पचास किसानों ने पावर टीलर प्राप्त किए थे।
विज्ञापन

वहीं, बजट नहीं आने के कारण किसान आवेदन करने में असमर्थ हैं। आगामी दिनों में खेतों की जुताई शुरू हो जाएगी, लेकिन किसानों को संदेह है कि बजट नहीं आया तो उन्हें पावर टीलर अनुदान पर लेने में परेशानी होगी। पावर टीलर एक छोटा और हल्का कृषि उपकरण होता है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से खेती के लिए मिट्टी की जुताई, खरपतवारों को हटाने और बीज बोने के लिए किया जाता है। यह छोटे और मध्यम आकार के खेतों के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर टीलर अनुदान पर किसानों को मुहैया करवाए जाते हैं। अभी तक बजट प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही बजट प्राप्त होगा, किसान पावर टीलर के लिए आवेदन कर पाएंगे।
-राजेश राणा, जिला कृषि अधिकारी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed