फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers will get disease free and healthy saplings from Bada Center of Excellence

Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा से किसानों को मिलेगी रोगमुक्त और स्वस्थ पौध

Thu, 29 Aug 2024 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
फूलगोभी की 40 हजार, पत्तागोभी की 30 हजार और ब्रोकली की 10 हजार पौध शीघ्र होगी तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सब्जियों की पौध के लिए बनाया गया उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में पौध को तैयार करने का कार्य शुरू हो गया है। इस केंद्र में कुछ दिनों के बाद तीन फसलों की उच्च कोटि की पौध मिलेगी। इसमें फूलगोभी की 40 हजार, पत्तागोभी की 30 हजार और ब्रोकली की 10 हजार पौध किसानों को मिलना शुरू हो जाएंगी। ऐसे केंद्रों में तैयार पौध अपने उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। इसमें न तो मिट्टी से लगने वाली बीमारियां लगती हैं और मिट्टी से निकालने के बाद और खेत में जड़ पकडऩे तक लगने वाला समय भी न के बराबर है। इससे किसानों की फसल समय से पहले बाजार में आने पर उनको फसल का मूल्य भी अच्छा मिलता है। इसके अलावा जो फसल तैयार होगी उसमें कम से कम कीटनाशकों का छिड़काव होता है। इससे इन सब्जियों को खाने वाला भी सुरक्षित रहता है, क्योंकि जब पौध स्वस्थ और निरोगी होगी तो उसमें होने वाला खर्च भी कम होगा। परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि इस तरह का पौध उत्कृष्टता केंद्र हिमाचल प्रदेश में दूसरा है, जिसमें ऐसे सुविधाएं हैं जो एक उत्कृष्टता केंद्र में होनी चाहिए। उन्होंने जिला हमीरपुर तथा कृषि विज्ञान केंद्र, बड़ा (नादौन) के आसपास के किसानों से आह्वान किया कि इस उत्कृष्टता केंद्र के बनने का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए और इससे जुड़कर नगदी फसलों की तरफ जाना चाहिए। परंपरागत फसलें लगाने से ज्यादा लाभ किसानों को नहीं मिलता है। किसी भी किसान को यह मिट्टी रहित पौध अपने खेतों में लगानी है तो वह समय रहते कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा जिला हमीरपुर में बने पौध उत्कृष्टता केंद्र में आकर अपने लिए पौध सुरक्षित रखवा सकता है या जिला परियोजना प्रबंधक इकाई हमीरपुर में भी अपनी डिमांड दे सकता है। किसान को दो रुपये प्रति पौध मूल्य चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed