फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers should get Rabi crop insurance done till 15 in the state

Hamirpur (Himachal) News: किसान प्रदेशभर में 15 तक करवाएं रबी फसल का बीमा

Fri, 09 Dec 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश भर के किसानों को रबी फसल का बीमा 15 दिसंबर से पहले करवाना होगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपनी रबी फसलों का बीमा करवाने को कहा है। सूखा, कोहरा, अधिक बारिश या समय पर बारिश न होने के कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। ऐसे में किसानों को इस नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस बार जिला चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के किसान गेहूं की फसल का बीमा करवा सकते हैं। प्रति हेक्टेयर के लिए 30,000 रुपये निर्धारित हैं। कृषक प्रीमियम प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 450 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, प्रति बीघा के हिसाब से 450 रुपये निर्धारित हैं, जिसमें कृषक प्रीमियम 36 रुपये निर्धारित है। वहीं, जिला चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर व सोलन के किसान जौ का भी फसल बीमा कर सकते हैं। जौ के लिए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 25,000 रुपये निर्धारित हैं, जिसमें किसान प्रीमियम 375 निर्धारित है। वहीं, प्रति बीघा के हिसाब से 2,000 रुपये निर्धारित हैं। किसान प्रीमियम 30 रुपये निर्धारित है। यह फसल बीमा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जाता है। किसान ऑनलाइन आवेदन स्वयं या लोकमित्र केंद्रों से कर सकते हैं। उधर, कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि किसान रबी फसल का बीमा 15 दिसंबर तक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed