फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers can earn good income through natural farming: Neha

प्राकृतिक खेती अपना किसान अच्छी आय कर सकते हैं अर्जित : नेहा

Thu, 10 Oct 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मझियार में प्राकृतिक खेती पर लगाया जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियार में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता एवं सामूहिक संवेदीकरण शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर आत्मा परियोजना की सहायक तकनीकी प्रबंधक नेहा भारद्वाज, अन्य अधिकारियों तथा प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। नेहा भारद्वाज ने कहा कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता है। प्राकृतिक खेती से तैयार होने वाली फसलें स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होती हैं और इससे खेती की लागत भी कम होती है। इस खेती को अपनाकर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। सहायक तकनीकी प्रबंधक ने कहा कि प्राकृतिक खेती के मुख्य घटक जैसे-जीवामृत, बीजामृत, धनजीवामृत और देसी कीटनाशक इत्यादि देसी गाय के गोबर तथा गोमूत्र से घर में ही तैयार किए जा सकते हैं। प्राकृतिक खेती शुरू करने के इच्छुक किसानों को देसी गाय की खरीद के लिए 25 हजार रुपये अनुदान दिया जाता है। शिविर में किसानों को मटर का बीज भी वितरित किया गया। इस अवसर पर खंड कृषक सलाहकार समिति के सदस्य रमेश चंद जरियाल, रमेश पराशर, उपप्रधान राजेश कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed