फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers can bring change in life through flower farming

Hamirpur (Himachal) News: फूलों की खेती से किसान ला सकते हैं जिंदगी में बदलाव

Sun, 25 Feb 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में फ्लोरीकल्चर विभाग की ओर से मौसमी फूलों की नर्सरी तैयार की गई है। इन फूलों के माध्यम से फ्लोरीकल्चर विषय में यूजी और पीजी करने वाले विद्यार्थी एवं किसान फूलों की खेती करने की तकनीकों के बारे में जानकारियां हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


फ्लोरीकल्चर विभाग की वैज्ञानिक डॉ. जागृति गुप्ता ने कहा कि परंपरागत खेती करने के बजाय फूलों की खेती करने पर क्षेत्र के किसान अच्छी खासी आर्थिक आय अर्जित कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस के मौके पर उनसे या तो फोन पर या फिर महाविद्यालय में आकर तकनीक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यही नहीं जरूरत पड़ने पर उन्हें मौसमी फूलों की पनीरी भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले भी अनेक किसान महाविद्यालय में पहुंचकर फूलों की पनीरी लेने का लाभ उठा चुके हैं। महाविद्यालय के डीन डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में फ्लोरीकल्चर विभाग ने फूलों की नई नई किस्में विकसित की हैं। उनका निश्चित तौर पर क्षेत्रवासियों को लाभ मिल रहा है। इसके साथ-साथ महाविद्यालय के फ्लोरीकल्चर विषय के छात्रों को भी नए परीक्षण करने के लिए नया फील्ड मिला है। विभाग ने सर्दियों के सीजन में फूलों की पनीरी बेचकर 60 हजार रुपये का आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया है। इनमें आइस प्लांट, लुपिन, रेड पॉपी, येलो पॉपी फूल की पनीरी तैयार की गई था। सर्दियों का सीजन खत्म होने वाला है। अब गर्मी के मौसम में लगने वाले फूलों की पनीरी मार्च के अंत तक मिल सकती है। इनमें मेरी गोल्ड, जीनिया, गोमफरोना रोज और पॉट प्लांट फूलों की पनीरी शामिल है।
विज्ञापन

नीदरलैंड को ही विश्व की 50 फीसदी फूलों की खेती करने का गौरव
विश्वभर में अकेले छोटे से देश नीदरलैंड को ही विश्व की 50 फीसदी फूलों की खेती करने का गौरव हासिल है। इसलिए नीदरलैंड को फूलों का देश भी कहा जाता है। लेकिन, भारतवर्ष में फूलों की खेती करने की स्थिति के बारे में यदि कहा जाए तो विश्व का मात्र एक फीसदी फूल उत्पादन ही देश में किया जाता है। इसलिए वर्तमान समय की मांग है कि परंपरागत खेती के साथ हमारे देश के किसान फूलों की खेती करने पर भी ध्यान दें तो अच्छी आर्थिक आय अर्जित कर सकते हैं। कई किसानों ने परंपरागत खेती को छोड़कर अब फूलों की खेती करने पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि ठीक से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करके आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed