फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   farmer not found khad

बारिश तो हुई पर गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को नहीं मिल रही खाद

Thu, 19 Nov 2020 07:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जिले में किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए 12-32-16 किस्म की खाद नहीं मिल रही है। किसानों के चेेहरे तो बीते सप्ताह हुई बारिश के बाद खिल गए लेकिन, गेहूं की बिजाई के लिए खाद न मिलने के कारण अब किसान फिर मायूस हो गए हैं। उपमंडल नादौन के रैल, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी आदि पंचायतों के किसान क्षेत्र में खाद न मिलने के कारण असमंजस में हैं। खाद के लिए किसान भटकने को मजबूर हैं। पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण ट्रेन नहीं चल रही है और इसी कारण खाद की सप्लाई भी नहीं आ रही है। हिमफेड की खाद की सप्लाई गुजरात से ट्रेन के माध्यम से ही आनी है लेकिन, ट्रेन बाधित होने के चलते अब किसानों को इस खाद का इस सीजन में उपलब्ध होना नामुमकिन ही लग रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों को 12-32-16 इफ्को कंपनी की खाद भी नहीं मिल रही है। हालांकि, इस किस्म की सप्लाई पूर्व में आई थी, लेकिन रंगस क्षेत्र में इसका स्टॉक खत्म हो गया है और वर्तमान में यह खाद नहीं मिल रही है। क्षेत्र के किसानों रोशन, हरविंदर, बलवंत, कमल, मनोहर, लक्की, सुनील, अशोक, राजकुमार, राकेश, सुनील आदि का कहना है कि 12-32-16 किस्म की खाद के लिए इधर उधर भटक रहे हैं और हर समय निराशा ही हाथ लग रही है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गेहूं की फसल बीजने के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसानों का कहना है कि यदि खाद नहीं मिलती है तो गेहूं की पैदावार भी प्रभावित होगी। अगर गेहूं की पैदावार प्रभावित होती है तो किसानों को नुकसान होगा व परिवार के सदस्यों का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। इस संबंध में हिमफेड के जिला प्रभारी पंकज मल्होत्रा ने कहा कि गुजरात से खाद होशियारपुर तक वाया ट्रेन आनी है। किसानों के आंदोलन के चलते रेलगाड़ी नहीं चल रही है। इस कारण खाद की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि कंपनी से टेंडर तो हुआ है लेकिन, आंदोलन के चलते बाधित हुए ट्रैक के कारण सप्लाई नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed