फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fans stopped in bus stand, passengers suffering from heat

Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डे में पंखे बंद, मुसाफिर गर्मी से बेहाल

Sun, 02 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fans stopped in bus stand, passengers suffering from heat
बस अड्डा हमीरपुर में बंद पड़े पंखे। संवाद
अधिकतर समय रहते हैं बंद, गर्मियों में हो रही दिक्कत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए पंखे लगाए गए हैं लेकिन कई बार दिनभर ये पंखे बंद ही रहते हैं। इसक चलते अड्डा परिसर में बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इतनी गर्मी में भी यात्री इन पंखों की सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे। यहां पर कभी-कभार ही ये पंखे चलाए जाते हैं। बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए करीब आधा दर्जन पंखे लगाए गए हैं जिनका यात्रियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।


सुमित, दीनानाथ, सरोज, रमेश, कमलजीत, नीना आदि ने कहा कि प्रशासन ने यहां पर पंखे तो लगाए हैं लेकिन नियमित रूप से इन पंखों को ऑॅन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब पंखे गर्मी में भी ऑन नहीं किए जाएंगे तो कब इनका इस्तेमाल होगा। इनकी आवश्यकता गर्मियों के मौसम में ही होती है। बस अड्डा परिसर में जगह- जगह से लोग अपनी अपनी बसों का इंतजार करते हैं। ऐसे में जिनकी बस आने में समय होता है वह यहां पर बैठकर अपनी बसों का इंतजार करते हैं लेकिन पंखे होने के बावजूद इन लोगों को प्रचंड गर्मी सहन करनी पड़ती है। इसके बारे में एचआरटीसी के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि पंखे चलाए जाते हैं। कई बार बत्ती गुल होने पर ये बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed