{"_id":"5d7fcda58ebc3e93df423010","slug":"family-planning-opration-pending-hamirpur-hp-news-sml3077143177","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन की तारीख देकर खुद नहीं पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन की तारीख देकर खुद नहीं पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नादौन अस्पताल में सोमवार को लगाए जाने वाले परिवार नियोजन शिविर के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से टीम ही नहीं पहुंची। लोगों को ऑपरेशन की तारीख देकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी खुद गायब हो गए। इससे परिवार नियोजन शिविर में नसबंदी करवाने पहुंची महिलाओं को बैरंग ही लौटना पड़ा। इससे पहले भोरंज अस्पताल में भी 13 सितंबर को विशेषज्ञों की टीम परिवार नियोजन शिविर में नहीं पहुंची थी। इस कारण वहां पर भी महिलाओं को अपना समय बर्बाद कर बैरंग ही लौटना पड़ा था। सीएमओ कार्यालय से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों को इन परिवार नियोजन शिविरों के बारे में बता दिया जाता है, लेकिन क्या कारण हैं कि सितंबर माह में दूसरी दफा आयोजित होने वाले परिवार नियोजन शिविर में विशेषज्ञों की टीम नहीं पहुंची?
नादौन अस्पताल में शिविर का लाभ लेने के लिए महिलाएं सुबह ही पहुंच गई थीं, लेकिन अस्पताल में उन्हें पता चला कि इस शिविर के लिए हमीरपुर से कोई भी टीम नहीं आई है। इस कारण वह इंतजार के बाद वापस चली गईं। महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि वह अपने घर का काम छोड़कर कैंप में भाग लेने के लिए पहुंची थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें समय के साथ आर्थिक नुकसान भी हुआ है। महिलाओं ने कहा कि दूर-दराज से नादौन अस्पताल किराया खर्च कर पहुंचीं थीं। अगर विभाग की टीम ने नहीं पहुंचना था तो शिविर लगाने की सूचना क्यों दी गई। उधर, इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि टीम किसी कारणवश नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि आगामी तिथि के बारे में शीघ्र सूचना दे दी जाएगी। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मैंने नादौन में परिवार नियोजन शिविर के बारे में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के डॉक्टरों को निर्देश दिए थे, लेकिन टीम क्यों नहीं गई, इसकी जांच की जाएगी।