फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Facilities will be expanded in Bhoranj's Shambhu lake, additional budget approved

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के शंभू ताल में सुविधाओं का होगा विस्तार, अतिरिक्त बजट मंजूर

Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 30 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be expanded in Bhoranj's Shambhu lake, additional budget approved
उपमंडल भोरंज के तहत शंभु ताल। संवाद
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत शंभू ताल में अब अतिरिक्त सुविधाओं का विस्तार होगा। प्रदेश सरकार ने स्थल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए 2.67 करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृति किए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत पहली किस्त के तौर पर लोक निर्माण विभाग के पास 65 लाख रुपये पहुंच चुके हैं। पूर्व में इस परियोजना पर 1.98 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे, लेकिन सुविधाओं में विस्तार और सौंदर्यींकरण कार्य के लिए अतिरिक्त बजट जारी किया गया है, ताकि स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके। पूरे सौंदर्यींकरण पर 4.65 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इससे अब भोरंज जिलेभर में ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित होगा।
विज्ञापन

पयर्टन विभाग की ओर से शंभू ताल में भव्य शिव प्रतिमा, फाउंटेन, फिश पाउंड, चिल्ड्रन पार्क, गार्डन व कई सौंदर्य उपकरण लगाए जाएंगे। यहां पर कैफेटेरिया व अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। इन सभी सुविधाओं के साथ शंभू ताल एक रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। ताल के बाहर दोनों तरफ से रास्ता भी बनाया जाएगा व जल निकासी का कार्य भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू ताल एक ऐतिहासिक स्थल है। प्राचीन दंत कथाओं में भी इसका उल्लेख मिलता है, इसकी ऐतिहासिकता को बनाए रखने के लिए सरकार ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस प्रोजेक्ट के संपूर्ण होने पर भोरंज पहली बार पर्यटन के मानचित्र पर आ जाएगा।

कोट
भोरंज को पर्यटन की दृष्टि से उभारना प्रमुख उद्देश्य है। इसमें जहां शंभू ताल को विकसित किया जा रहा है। वहीं, मारकंडा, गासियां और अवाहदेवी को भी विकसित किया जाएगा, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
-सुरेश कुमार, विधायक, विस भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed