फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Explain ways to control fire

Hamirpur (Himachal) News: आग पर काबू पाने के तरीके बताए

Sat, 31 Aug 2024 04:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन पर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी(हमीरपुर)। अग्निशमन विभाग बिझड़ी की ब्लॉक स्तर पर आपदा प्रबंधन से संबंधित तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। इस तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग में खंड बिझड़ी के युवा प्रधानों, सचिवों, वार्ड सदस्यों तथा सिलाई अध्यापकों तथा आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अग्निशमन केंद्र बिझड़ी के प्रभारी रतन चंद शर्मा ने कहा कि इस तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में उपस्थित सभी को आग कितने प्रकार की होती है, किस-किस तरह आग लगती है और किस-किस विधि से आग पर काबू पाया जा सकता है, इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग, उनका रखरखाव और प्रयोग करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बारे में भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बड़सर आपदा प्रबंधन के कंपनी कमांडर संजीव कुमार तथा उनकी टीम भी उपस्थित रही और प्रशिक्षणार्थियों को जंगल की आग और ग्रामीण क्षेत्रों की आग तथा उस पर काबू पाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed