फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Expel those who commit indiscipline from State INTUC

Hamirpur (Himachal) News: अनुशासनहीनता करने वालों को प्रदेश इंटक से करें निष्कासित

Thu, 09 Nov 2023 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Expel those who commit indiscipline from State INTUC
पट्टा में इंटक  के पदाधिकारी बैठक के दौरान चर्चा करते हुए। (संवाद)
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश इंटक की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को हमीरपुर के पट्टा के एक निजी होटल में इंटक प्रभारी शिव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें करीब 156 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। हाल ही में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने जो त्वरित कार्रवाई करके आम जनजीवन को न केवल पटरी पर लाया बल्कि राहत राशि में जो वृद्धि की गई उसके लिए सभी उपस्थित सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन



5 नवंबर को बिलासपुर में प्रदेश इंटक की अनधिकृत बैठक में जिस तरह से तीन लोगों की ओर से असांविधानिक रूप से वर्तमान अध्यक्ष की जगह किसी दूसरे व्यक्ति को प्रदेश इंटक का अध्यक्ष घोषित करने पर सभी उपस्थित सदस्यों ने कड़ा एतराज जताया। सभी सदस्यों ने प्रभारी शिव कुमार पांडेय से सवाल किया कि ऐसी अनुशासनहीनता उनके सामने की गई तो उन्होंने उसे क्यों नहीं रोका। सभी सदस्यों ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट इंटक हाईकमान को प्रेषित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महिमन चंद्र को अधिकृत किया। कार्य समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 5 नवंबर 2023 को अनुशासनहीनता करने वाले व्यक्तियों को प्रदेश इंटक से तुरंत निष्कासित किया जाए। इसके अतिरिक्त यह भी फैसला सर्वसम्मति से लिया गया कि अन्य सदस्य जो उस दिन इस अनुशासनहीनता में शामिल थे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। बिलासपुर की 5 नवंबर 2023 की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश इंटक की साख को पहुंचे नुकसान तथा अन्य परिणामों को देखते हुए प्रदेश कार्य समिति के सभी सदस्यों ने प्रदेश इंटक और प्रदेश में इंटक के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हित के लिए सरकारी, गैर सरकारी स्तर पर संगठन व इसके सदस्यों के व्यापक हित में कोई भी निर्णय स्वतंत्र रूप से लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महिमन चंद्र को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। इसमें शिव कुमार वर्मा और प्रदेश महामंत्री अमरदीप चंदेल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed