फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   exam

जिले में 17,725 विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षाएं

Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में सोमवार को सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन परीक्षाओं का समापन हो गया। सोमवार को जिलाभर में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने परीक्षा दी। प्रदेश भर में सात सितंबर से 14 सिंतबर तक सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया गया। कोरोना वायरस के खतरे को मद्देनजर रखते हुए इस बार छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की गईं। जिला भर में परीक्षाओं के दौरान महज तीन जगह से नेटवर्क शिकायत दर्ज की गई। इसमें दो नादौन के और एक सुजानपुर का छात्र शामिल है लेकिन शिक्षा विभाग ने सुबह की बजाय शाम के सत्र में इन विद्यार्थियों की परीक्षा भी ले ली। परीक्षाओं में 137 छात्रों को घर पर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए गए। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि सोमवार को परीक्षाओं का समापन हुआ। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक हो गया। उन्होंने कहा कि जिला भर में अध्यापकों, अभिभावकों व छात्रों के सहयोग से इन परीक्षाओं में कोई परेशानी नहीं आई और जिन तीन छात्रों की परीक्षा रह गई थी, वह भी बाद में करवा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed