फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex-servicemen of 24 Punjab Regiment shared memories

24 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने साझा की यादें

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen of 24 Punjab Regiment shared memories
24 पंजाब रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रदेशभर के पूर्व सैनिक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारतीय सेना की 24 पंजाब रेजिमेंट का 55वां स्थापना दिवस हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेशभर से करीब सौ पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान कई सालों बाद मिले पूर्व सैनिकों ने अपने किस्से एक दूसरे के साथ साझा किए। एक दूसरे के परिवार व अन्य क्रियाकलापों की जानकारी भी ली। साथ में नौकरी करने वाले पूर्व सैनिकों ने गले लगकर एक दूसरे का अभिवादन किया। कार्यक्रम में कर्नल पीएस जग्गी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने विचार उनके साथ साझा किए।
विज्ञापन

नायक नरेंद्र सिंह ने युवावस्था में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले पूर्व सैनिकों को सिविल क्षेत्र में मिलने वाली नौकरियों व विभिन्न कोर्स करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान पूर्व सैनिक विभिन्न गानों पर थिरके और खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम कैप्टन हरदेव सिंह, हवलदार बलजिंद्र सिंह, नायक कुलदीप सिंह, रवि कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed