फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex-serviceman upset over not giving 'one rank, one pension' as per correct form

Hamirpur (Himachal) News: एक रैंक, एक पेंशन को सही रूप में न देने पर पूर्व सैनिक खफा

Thu, 14 Sep 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा (जेसीओओआर) के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों के पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा की 17 सितंबर को बिलासपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। पिछले लगभग आठ माह से जंतर-मंतर नई दिल्ली में पूरे भारतवर्ष के पूर्व सैनिक अपनी एक रैंक एक पेंशन की विसंगतियों को लेकर लगातार धरना देते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने भारत के जिलाधीशों, सांसदों, राज्यसभा सदस्यों के माध्यम से सरकार को एक रैंक, एक पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए ज्ञापन भेजे। साथ में भूख हड़ताल और रैलियां आदि भी पूरे देश में शांतिपूर्वक तरीके से निकालीं लेकिन सरकार इन 28 लाख पूर्व सैनिकों को ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने के लिए कोई भी उचित कदम अभी तक नहीं उठाया है। इससे पूरे भारत के पूर्व सैनिक खफा है। सरकार पूर्व सैनिकों को उनके जीवन के इस पड़ाव पर सड़कों पर आने को मजबूर कर रही है जो अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के 12 जिलों के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों से आग्रह किया कि ओआरओपी को लेना पूर्व सैनिकों का हक है। यह कोई मेहरबानी नहीं है। अत: उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि 17 सितंबर को 11 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है, इसमें शामिल होकर आगे की नीति बनाने के लिए अपना सहयोग दें। इस बैठक में जो भी पूर्व सैनिक सुझाव देंगे, उस पर गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed