{"_id":"61b606b8a7c4df73f606387d","slug":"ex-serviceman-killed-wife-seriously-injured-in-truck-bike-collision-in-jolsappad-hamirpur-hp-news-sml3931809159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोलसप्पड़ में ट्रक-बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोलसप्पड़ में ट्रक-बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी गंभीर घायल
विज्ञापन
Ex-serviceman killed, wife seriously injured in truck-bike collision in Jolsappad
रंगस (नादौन)। मटौर से शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जोलसप्पड़ के साथ लगते मंडप गांव में ट्रक और बाइक की टक्कर में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पूर्व सैनिक की पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। उधर, नादौन पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रविवार सुबह सुनील कुमार (36) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव चौक डाकघर देव ब्राड़ता तहसील सरकाघाट जिला मंडी अपनी पत्नी रीता देवी की लिपिक की परीक्षा दिलवाने हमीरपुर से नादौन की ओर बाइक पर जा रहा था। इस दौरान मंडप कैंची मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गया। ट्रक चालक ही घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर गया।
यहां बाइक सवार सुनील कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। सुनील कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था तथा शिक्षा विभाग में नौकरी करता था। थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम गई थी और छानबीन की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।