{"_id":"65a1a9d8ee64e8f03e018a74","slug":"ex-serviceman-cheated-of-lakhs-in-the-name-of-opening-job-and-office-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-18666-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक से नौकरी और दफ्तर खोलने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पूर्व सैनिक से नौकरी और दफ्तर खोलने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के खरवाड़ पंचायत के गांव द्रूहण नौगराइयां में पूर्व सैनिक से निजी सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी देने और दफ्तर खोलने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित पूर्व सैनिक ने एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा को लिखित शिकायत सौंपी है। चंडीगढ़ के सेक्टर 17 डी की निजी कंपनी के संचालकों पर यह आरोप लगाए गए हैं।
पूर्व सैनिक विपिन सिंह का कहना है कि साल 2019 में उन्हें निजी सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से हमीरपुर में कंपनी का कार्यालय खोलने और नौकरी देने का झांसा दिया गया। इसके लिए उनसे कई किस्तों में पैसा लिया गया। पांच लाख 22 हजार की रकम कंपनी के संचालकों ने ऑनलाइन और चेक के जरिये ली। इसके बाद हमीरपुर में कंपनी का कार्यालय खोलने के नाम पर भी रकम ली गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कोरोना महामारी फैल गई। कंपनी की तरफ से न ही कार्यालय खोला गया और न ही नौकरी दी गई। कंपनी संचालकों की तरफ से संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनसे पैसे वापस मांगे। कंपनी अधिकारियों की टालमटोल के बीच उन्हें दो लाख रुपये साल 2020 में वापस किए गए लेकिन बाकी राशि को अभी तक वापस नहीं किया गया है। अब कंपनी के संचालक टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में एसपी हमीरपुर को शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।