फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ex-premier contesting Zip election from Janddu ward, expelled from party for six years

जंदड़ू वार्ड से जिप चुनाव लड़े पूर्व प्रधान छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Fri, 19 Mar 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। जिला परिषद चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में उतरने वाले एक पूर्व पंचायत प्रधान को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा ने नगर परिषद सुजानपुर के चुनाव में भी अपने अधिकृत प्रत्याशी दिए थे तथा यहां पर भी भाजपा के बागी चुनाव में उतरे थे। भाजपा की ओर से नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए थे, लेकिन चुनाव मतदान से पहले बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद रहे।
विज्ञापन

अब चुनावों के संपन्न होने के बाद कमेटियों का गठन हो गया है। बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर परिषद के चुनाव में भी कई भाजपा समर्थक अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतरे थे। उन पर भी कार्रवाई को लेकर अब चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर दो में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी शकुंतला देवी थी। उनके खिलाफ भी एक महिला भाजपा समर्थक बागी होकर चुनाव में उतरीं, लेकिन शकुंतला देवी चुनाव जीत गईं। वार्ड नंबर चार में भी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा की पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष उतरी, लेकिन वहां से कांग्रेस समर्थक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर पांच से भाजपा के पूर्व मनोनीत सदस्य की पत्नी चुनाव में उतरी, हालांकि वहां भाजपा समर्थक महिला जीती। इसी तरह वार्ड नंबर आठ में भी एक भाजपा बागी उतरा, लेकिन कांग्रेस समर्थक जीता। अब जहां चुनाव संपन्न हो गए हैं। कांग्रेस व भाजपा में शामिल होने का सिलसिला चला हुआ है। ऐसे में बागियों पर निष्कासन की तलवार ने गरमाहट पैदा कर दी है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहरी भाजपा इकाई अगर इस संबंध में कोई प्रस्ताव लाती है तो मंडल इस पर चर्चा करेगा। महामंत्री अनिल शर्मा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि गांव जंदडू के पूर्व प्रधान प्रवीण ठाकुर को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed