फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ex pm atel remembered

अटल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के दिलों पर किया राज : भाजपा

Wed, 25 Dec 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ex pm atel remembered
जिला मुख्यालय के बरोहा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित समारोह में एपीएमसी क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान रहा है। प्रदेशवासी अटल के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। बुधवार को जिला मुख्यालय के बरोहा में अटल की जयंती पर आयोजित समारोह में एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी का लंबा राजनीतिक जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। अपने प्रधानमंत्री काल में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर हिमाचल को 400 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज एवं औद्योगिक पैकेज के कारण ही आज हिमाचल अपने पैरों पर खड़ा हो पाया है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति को जोड़ने वाली रोहतांग टनल भी अटल का ड्रीम प्रोजेक्ट था जो आज बनकर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आग्रह पर केंद्रीय कैबिनेट ने इस टनल का नाम अटल टनल रखने को मंजूरी दी है। शर्मा ने इस महान कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्यारे लाल शर्मा ने कहा कि अपने आदर्श नेताओं के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अटल जैसे महान नेताओं के लंबे संघर्ष के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी इस महान राष्ट्र का नेतृत्व कर रही है। अटल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के दिलों पर राज किया है। उनकी जयंती पर भाजपा परिवार उन्हें कोटि-कोटि नमन करता है। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक डढवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वीना शर्मा, पुष्पा देवी, केंद्र अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युद्धवीर पठानिया, बूथ अध्यक्ष दिले राम, शुभम शर्मा, रविंद्र ठाकुर, विनोद कतना, बलवीर पटियाल, जोगिंद्र पटियाल, पवन शर्मा व राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed