फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even on holidays, officials continued to prepare results, candidates protested outside

Hamirpur (Himachal) News: अवकाश के दिन भी अधिकारी परिणाम तैयार करने में डटे, अभ्यर्थी बाहर धरने पर

Sun, 21 Jul 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी रहा जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्य चयन आयोग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 817 के अंतिम परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। एक ओर आयोग के चेयरमैन, अधिकारी व कर्मचारी अवकाश के दिन भी परिणाम को तैयार करने में आयोग कार्यालय में डटे रहे, वहीं बाहर अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन भी जारी रहा। बीते शनिवार से हमीरपुर में स्थित राज्य चयन आयोग कार्यालय के बाहर अभ्यर्थी शनिवार को तंबू गाड़कर क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जाता, वह प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।


रविवार को अभ्यर्थी सुबह ही कार्यालय के बाहर जुट गए। इस क्रमिक अनशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इस पोस्ट कोड के तहत 2020 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। तब 1867 पदों के लिए 21 मार्च 2021 को लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 2 लाख के करीब अभ्यर्थी बैठे थे। लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 19 हजार अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया। दस्तावेजों का मूल्यांकन करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को विभागों का आवंटन किया जा रहा है। बीते जून में दस्तावेज मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। पेपरलीक और आयोग भंग होने के बाद अब 1855 पदों को भरा जा रहा है। पेपर लीक प्रकरण और कोर्ट में मामला चले जाने के चलते इस परीक्षा परिणाम को घोषित करने में काफी लंबा समय लग गया है। इस परीक्षा के अभ्यर्थी इससे पहले भी कई बार क्रमिक अनशन और प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं, आयोग की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि अंतिम परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित किया जाए। इस प्रयास के चलते ही अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के दिन भी कार्य में जुटे हुए हैं। बीते सप्ताह से कर्मचारी-अधिकारी बिना अवकाश के कार्य कर रहे हैं। आयोग के चेयरमैन आरके पुरुथी ने कहा कि अवकाश के दिन भी अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं, ताकि परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जा सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed