Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even CCTV surveillance could not stop cheating; 667 cases in seven years.

Hamirpur (Himachal) News: सीसीटीवी की निगरानी भी नहीं रोक पाई नकल, सात साल में 667 मामले

Mon, 30 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
नवीन ठाकुर
विज्ञापन

हमीरपुर। बहुतकनीकी संस्थानों की परीक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी शिक्षा बोर्ड की निगरानी के बावजूद नकल के मामले सामने आ रहे हैं। जून 2019 से जून 2026 तक सात वर्षों में नकल के 667 मामले दर्ज किए गए। इनमें 659 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए, जबकि आठ को दोषमुक्त किया गया।
परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड कार्यालय बुलाया जाता है। वहां उनसे जवाब मांगा जाता है। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनफेयर मीन्स केस (यूएमसी) कमेटी सजा की सिफारिश करती है।
विज्ञापन

आरोप सिद्ध होने पर संबंधित विद्यार्थी को छह माह से एक वर्ष तक परीक्षा देने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
आंकड़ों के अनुसार, जून 2019 में नकल के 30 मामले दर्ज हुए। इनमें 29 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए, जबकि एक को दोषमुक्त किया गया। दिसंबर 2019 में 11 मामलों में 10 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए और एक को राहत मिली। जून 2020 में 20 और दिसंबर 2020 में 21 विद्यार्थियों को नकल के मामलों में सजा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 की जून परीक्षाओं में नकल के तीन मामले सामने आए, जबकि दिसंबर में 38 मामले दर्ज हुए। दिसंबर के सभी मामलों में विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए। वर्ष 2022 में जून में 11 मामले सामने आए, जिनमें 10 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए और एक दोषमुक्त हुआ। दिसंबर 2022 में मामले बढ़कर 77 हो गए और सभी में आरोप सिद्ध हुए।
जून 2023 में नकल के 94 मामले दर्ज किए गए। इनमें 93 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए, जबकि एक को दोषमुक्त किया गया। दिसंबर 2023 में 74 मामले सामने आए। इनमें 73 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए और एक विद्यार्थी दोषमुक्त हुआ। संवाद



जून 2026 में नकल के 123 मामले
जून 2024 में सामने आए सभी 29 मामलों में विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए, जबकि दिसंबर 2024 में 40 मामलों में कार्रवाई हुई। जून 2025 में 50 मामलों में 49 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए और एक को दोषमुक्त किया गया। दिसंबर 2025 में 46 विद्यार्थियों को नकल के मामले में सजा मिली। नकल के मामलों में जून 2026 का परीक्षा सत्र सबसे आगे रहा। इस दौरान 123 मामले सामने आए, जो पिछले सात वर्षों में किसी एक परीक्षा सत्र का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें 121 विद्यार्थियों पर आरोप सिद्ध हुए, जबकि दो विद्यार्थियों को दोषमुक्त किया गया। इससे पहले जून 2023 में 94 और दिसंबर 2022 में 77 मामले सामने आए थे। सीसीटीवी निगरानी, बोर्ड स्तर पर जांच और सजा के प्रावधानों के बावजूद नकल के मामलों का लगातार सामने आना परीक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
-------
नकल को रोकने के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रयासरत्त है। नकल का आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की जाती है।
-रविंद्र शर्मा, सचिव (अतिरिक्त कार्यभार), तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article