फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Even after two and a half years of foundation stone laying, the work of indoor stadium has not started

Hamirpur (Himachal) News: शिलान्यास के अढ़ाई वर्ष बाद भी नहीं शुरू हुआ इंडोर स्टेडियम का कार्य

Thu, 26 Dec 2024 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Dec 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
Even after two and a half years of foundation stone laying, the work of indoor stadium has not started
राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद
सचित्र:
विज्ञापन

डिडवीं पंचायत में चार करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का होना था निर्माण
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रखा था नींव पत्थर
स्टेडियम बनाने के लिए स्वीकृत हुए थी 60 लाख की राशि, 10 कनाल भूमि पर होना था निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम का कार्य अढ़ाई वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। चार करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास 28 जुलाई 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था।
इंडोर स्टेडियम के लिए विभाग को प्रथम किस्त के तौर पर 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, लेकिन अभी तक निर्माण को लेकर कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। शिलान्यास वाले स्थान पर विभाग की दस कनाल भूमि है। भूमि पर झाड़ियां उगी हुई हैं। स्थानीय लोगों में सुदर्शन कुमार, अरुण, आदि ने कहा कि खेलें जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और बिना खेलों के जीवन अधूरा है।
विज्ञापन

पंचायत में इंडोर स्टेडियम के बनने से युवाओं को घरद्वार पर खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने में सुविधा प्राप्त होगी, लेकिन अढ़ाई वर्ष बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस बारे में विभाग को दो बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कार्य को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है।
कुलवीर सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर
इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद स्टेडियम निर्माण का पैसा विभाग के पास नहीं आया है। इस कारण पंचायत में इंडोर स्टेडियम का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
पूर्ण चंद कटोच, जिला खेल अधिकारी

स्टेडियम बनाने के लिए चिन्हित की गई जगह पर अब झाड़ियां उगी हुई है। विभागीय लापरवाही के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
राज कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।

युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए स्टेडियम का निर्माण कार्य होना था, लेकिन विभागीय देरी और सरकार की अनदेखी के चलते निर्माण कार्य की नींव शुरू नहीं हो पाई है।

अभिवन, युवा।

शिलान्यास को हुए अढ़ाई वर्ष का समय बीत चुका है। सरकार को दो बार निर्माण कार्य के संदर्भ में अवगत करवाया गया है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
देवाशीष, युवा

स्टेडियम बनाने के लिए चुनी गई जगह पर पूर्व में लोग सुबह-शाम सैर करने आया करते थे, लेकिन अब स्टेडियम निर्माण कार्य के चलते यह जगह जंगल में बदल गई है।
अश्वनी भारद्धाज, ग्रामीण।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed