फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   esitation

कांग्रेस सेवादल ने हमीरपुर में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Mon, 17 Feb 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकना है तो ऑफिस में बैठकर नहीं बल्कि जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने सोमवार को हमीरपुर में आयोजित कांग्रेस सेवादल की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में भाग लिया। देसाई ने कहा कि सेवादल ने देशहित में एक जंग की शुरूआत की है। देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नादौन चौक से भोटा चौक होते हुए गांधी चौक तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर प्रत्येक प्रदेशों में 75 किलोमीटर की पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा मार्च के माध्यम से एक संदेश दिया जा रहा है कि देश को केवल तिरंगा झंडा ही जोड़ सकता है। आज देश को अलग-अलग झंडों, नारों, भाषा, नफरत की भाषा और धर्म, जाति के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। लेकिन प्रेम भाव के जरिए देश को और मजबूत बनाने का प्रयास कांग्रेस करेगी। तिरंगा यात्रा में सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राजेंद्र राणा, विधायक बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, अनिता वर्मा, प्रेम कौशल, अनिल वर्मा, नरेश ठाकुर, मदन कौंडल, महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति खन्ना, संगीता शर्मा, राकेश रानी वर्मा, चेतन लखनपाल, सुमन भारती, अजय शर्मा, राजू चौधरी, अनिल श्याम, रजनीश सिंह गांधी, पंकज मिन्हास, विकास लट्ठ, अखिलेश चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed