फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   EO Ajmer Thakur gave up electricity subsidy

Hamirpur (Himachal) News: ईओ अजमेर ठाकुर ने छोड़ी बिजली की सब्सिडी

Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 03 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
EO Ajmer Thakur gave up electricity subsidy
ईओ अजमेर ठाकुर की ओर से बिजली बोर्ड को लिखा गया पत्र। स्वयं।
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बिजली की सब्सिडी को सरेंडर किया है। उन्होंने इसके लिए बाकायदा बिजली बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उन्होंने हमीरपुर शहर के प्रतापनगर और अणु पंचायत में स्थित दोनों घरों में लगे बिजली के मीटर का ब्योरा बोर्ड को सौंपा है। अणु में उनकी मां के नाम से और प्रतापनगर में उनके नाम से 10 के करीब बिजली मीटर लगे हैं। इन सभी बिजली मीटर का ब्योरा बोर्ड को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पिछले दिन ही निजी आवासों में बिजली की सब्सिडी छोड़ने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

उन्होंने साधन संपन्न लोगों से सब्सिडी छोड़ने का आग्रह भी किया था। इस कड़ी में नगर परिषद हमीरपुर में कार्यरत कार्यकारी अधिकारी ने सब्सिडी को छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करने के लिए यह सराहनीय पहल मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से की गई है। सभी साधन संपन्न लोग इस मुहिम से जुड़ें, ताकि बिजली बोर्ड आर्थिक रूप से सुदृढ़ बने। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नप सुजानपुर के ईओ का तबादला
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार का तबादला चंबा के लिए कर दिया गया है। अब नगर परिषद सुजानुपर का अतिरिक्त कार्यभार नप हमीरपुर के ईओ अजमेर ठाकुर को सौंपा गया है। उन्होंने वीरवार को सुजानपुर में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर में विकास को गति देने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed