फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Entry of only BS-6 vehicles in Delhi may impact business

Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली में सिर्फ बीएस-6 वाहनों के प्रवेश से कारोबार प्रभावित होने की आशंका

Thu, 18 Dec 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Entry of only BS-6 vehicles in Delhi may impact business
नरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राजधानी दिल्ली में गंभीर प्रदूषण के मद्देनजर वीरवार से केवल बीएस-छह वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। दिल्ली सरकार के निर्णय से टैक्सी और ट्राला चालकों का कारोबार प्रभावित होगा।
दिल्ली से कई टैक्सी चालक सवारियां और ट्राला चालक फल सहित अन्य सामान लेकर आते हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलने के कारण अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें सामान व सवारियां कुंडली बाॅर्डर तक ही छोड़नी पड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर शहर में करीब 250 टैक्सियां हैं। इनमें से करीब 180 टैक्सी बीएस-6 हैं। वहीं, बीएस-4 के करीब 45 टैक्सी हैं।
विज्ञापन

रोजाना दस से 15 टैक्सियां सवारियां लेकर दिल्ली जाती हैं। ऐसे में अब उन्हें सवारियां कुंडली बाॅर्डर सहित अन्य स्थानों पर दिल्ली से पीछे ही छोड़नी पड़ेंगी। ऐसे में उनका कारोबार प्रभावित होगा। वहीं, ट्रकों के कारोबार पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर शहर में करीब 45 ट्राला हैं। इनमें से अधिकतर ट्राला बीएस-4 हैं। ट्राला यूनियन की मानें तो काफी कम संख्या में ट्राला दिल्ली की ओर जाते हैं। अधिकतर फल, सब्जियों के साथ-साथ अन्य उत्पाद चंडीगढ़, जालंधर सहित होशियारपुर से लाए जाते हैं। कुछ ही ट्राला सामान को लेने के लिए दिल्ली जाते हैं। हालांकि टैक्सी व ट्राला यूनियन ने मांग की है कि हुए इस मामले में उचित कदम उठाए जाएं।

नरेश

नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed