{"_id":"65c29400906ba43d5409aeaf","slug":"employment-fair-will-be-organized-in-bhoranj-on-10th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-120569-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 10 को आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 10 को आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। मैट्रिक, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10 फरवरी को भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने कहा कि इस रोजगार मेले में लगभग 20 प्रसिद्ध कंपनियां पात्र युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान करेंगी। जिला समन्वयक ने पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70186-48424, 82196-29117 और 90235-33255 पर संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स:
जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश विकास निगम के राज्य समन्वयक अतुल कड़ोहता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कौशल विकास निगम युवाओं को रोजगार देने के क्षेत्र में आगे बढ़ कर कार्य कर रहा है। इस के लिए प्रदेश में जगह-जगह पर जॉब फेयर लगाए जा रहे हैं और मशहूर कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट देकर रोजगार देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को रोजगार योग्य कौशल और आजीविका क्षमता को बढ़ाने की ओर जोर दे रही है। वर्तमान दौर एवं भविष्य को देखते हुए युवा वर्ग को विभिन्न प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं ताकि युवा उद्यमी बन सकें।