फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employment fair will be held in ITI Rail on 27th

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 27 को लगेगा

Thu, 18 Jul 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की निजी कंपनी बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में राजस्थान की एक निजी कंपनी की ओर से 27 जुलाई को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। साक्षात्कार में कंपनी की ओर से 100 रिक्त पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में दसवीं, बारहवीं पास और आईटीआई के वर्ष 2021, 2022, 2023 के पासआउट ट्रेड फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, टर्नर, इलेक्ट्रिकल, फाउंड्री मैन और 2024 में पासआउट होने वाले अभ्यर्थी भी इस साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की आई साइट 6/6 मिनिमम से 6/9 विद ग्लासेज, हाइट मिनिमम 5.3 होनी चाहिए तथा भार 49 किलोग्राम से ज्यादा होना चाहिए। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 14,430 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कैजुअल और सिक लीव सालाना, कैंटीन में सब्सिडाइज खाना, वर्दी, लीव्स, अटेंडेंस अलाउंस, बोनस और बस की सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई को सुबह 9:30 बजे आईटीआई रैल में अपने सारे प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed