फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Employment fair will be held in ITI Rail on 21st March

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में रोजगार मेला 21 मार्च को लगेगा

Sat, 16 Mar 2024 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:49 PM IST
विज्ञापन
19 से 25 वर्ष तक के आईटीआई पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में ले सकेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में 21 मार्च को एक निजी कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कंपनी की ओर से आईटीआई पास अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड्स फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिष्ट के 2021 से 2023 तक के पासआउट अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं और वर्ष 2021 से लेकर 2023 सत्र तक के इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल मेकेनिकल ट्रेड के तीन वर्ष पूर्व पासआउट अभ्यर्थी भी इस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।


आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुुर ने कहा कि अभ्यर्थियों की आयु 19 से लेकर 25 वर्ष तक होनी चाहिए। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 12,200 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा तथा कंपनी के मानदंडों के अनुसार कैंटीन व मेडिकल और 112 रुपये प्रति घंटा ओवरटाइम भी दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च को सुबह नौ बजे आईटीआई रैल में अपने सारे मूल प्रमाणपत्र आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed