{"_id":"5d38986a8ebc3e6c9d3b4a1e","slug":"employes-hamirpur-hp-news-sml301564351","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंघ ने आउटसोर्स पर कर्मचारियों की नियुक्ति का किया कड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंघ ने आउटसोर्स पर कर्मचारियों की नियुक्ति का किया कड़ा विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर के अध्यक्ष अरविंद मोदगिल और महामंत्री मिलाप शर्मा ने सरकार की ओर से आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति का कड़ा विरोध किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भी बड़े पैमाने पर आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की गई। इस पर काफी बखेड़ा खड़ा हुआ है।
कर्मचारियों की सरकार बैचवाइज, कमीशन या कांटेक्ट पर नियुक्तियां करे, क्योंकि जो भी कर्मचारी सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में आउटसोर्स पर रखे गए हैं, उनका शोषण किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कहा कि कोई स्थायी नीति न होने के कारण इनका भविष्य अंधकारमय ही लग रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कांटेक्ट आधार पर सरकार कर्मचारियों को नियुक्ति प्रदान करे और आउटसोर्स प्रथा को बंद किया जाए। इसके साथ ही जो कर्मचारी आउटसोर्स पर रखे गए हैं, उनके लिए सरकार स्थायी नीति बनाकर उसी विभाग में इनका समायोजन करे। पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मुख्य सचिव से भी उठाया जाएगा ताकि, इसका स्थायी समाधान निकल सके।