फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Eligible people should take advantage of free legal aid scheme: Anish

मुफ्त कानूनी मदद योजना का लाभ उठाएं पात्र लोग : अनीश

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eligible people should take advantage of free legal aid scheme: Anish
ढनवान में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत ढनवान में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने मुफ्त कानूनी सहायता योजना चलाई है। एससी-एसटी वर्ग के लोग, विकलांग, महिलाएं, बच्चे, असहाय एवं आपदा पीड़ित और तीन लाख रुपये से कम सालाना आय वाले लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल रखी गई है। किसी भी न्यायिक परिसर में स्थापित फ्रंट ऑफिस में सादे कागज पर आवेदन करके पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ उठा सकते हैं। अनीश कुमार ने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए लोक अदालतें लगाई जाती हैं। सभी लोग इन लोक अदालतों में अपने मामलों का त्वरित निपटारा करवा सकते हैं। इस माह भी 14 मई को लोक अदालत लगाई जा रही हैं। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने लोगों को कई अन्य महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी अजय कतना, अधिवक्ता बलदेव जसवाल, एएसआई राजमल और चाइल्डलाइन के अधिकारी सुरेंद्र प्रकाश ने भी लोगों को विभिन्न नियमों और कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान कंचन देवी, उपप्रधान राकेश डोगरा और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed