फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Electricity transformer sent to Dharamshala without installing in Nadaun: Kharwada

नादौन में स्थापित किए बिना धर्मशाला भेज दिए बिजली ट्रांसफार्मर : खरवाड़ा

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Electricity transformer sent to Dharamshala without installing in Nadaun: Kharwada
नादौन में रखे 10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। बिजली उपमंडल नादौन में मार्च में लगभग 1.34 करोड़ से खरीदे 10 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मरों को स्थापित किए बिना धर्मशाला भेज दिया गया है। यह बात प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली उपमंडल नादौन के 33 केवी सबस्टेशन में लगभग 10 एमवीए लोड चल रहा है। गर्मियों और सर्दियों में बिजली की खपत ज्यादा होने से लोड 10 एमवीए से बढ़ जाता है। इसके चलते क्षेत्रवार बिजली के कट लगाने पड़ते हैं। बिजली के कट लगते ही कर्मचारियों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने अगस्त में इन ट्रांसफार्मर को नादौन में स्थापित करने का मामला तत्कालीन प्रबंधक निदेशक आरके शर्मा के साथ उठाया था। अब नादौन में कम क्षमता के यानी 6.3 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाने की बात हो रही है।
विज्ञापन

खरवाड़ा ने कहा कि करोड़ों के तार वर्षों से स्टोरों में सड़ रही है। इस तार को जहां भी लाइन पर लगाया गया एक दिन भी नहीं चली। प्रदेशभर में करोड़ों रुपये की केबल जलकर गई। ऐसे अधिकारियों को पूछने वाला कोई नहीं है। फील्ड में जरूरी सामान और जो उपकरण चाहिए वो काफी समय से मुहैया नहीं करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिम्मेवार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। केबल और दूसरा सामान खरीद की सीबीआई जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed