{"_id":"65e31a0fcb13e66cae09fd7c","slug":"electricity-sub-division-rangas-gets-80-electricity-meters-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-122696-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली उपमंडल रंगस को मिले 80 बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली उपमंडल रंगस को मिले 80 बिजली मीटर
विज्ञापन
विभाग ने शुरू किया एक साल से लंबित कनेक्शन देने का काम
पिछले एक वर्ष से सौ के करीब उपभोक्ताओं ने किया था कनेक्शन के लिए आवेदन
बिजली बोर्ड में मीटरों की कमी के चलते नहीं लग पाए थे बिजली मीटर के कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल रंगस के तहत बिजली का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को उपमंडल कार्यालय में मीटरों की सप्लाई आने पर काफी राहत मिली है। पिछले एक वर्ष से मीटरों की सप्लाई न मिलने की वजह से कनेक्शन नहीं हो पा रहे थे। इसकी वजह से कई नए घर बनाने वाले उपभोक्ता या अन्य कृषि व लघु उद्योग स्थापित करने वाले कई क्षेत्रवासी इस घोर संकट का सामना कर रहे थे। अब उपमंडल कार्यालय में मीटरों की सप्लाई आ जाने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। पूरे उपमंडल के तहत 100 के करीब उपभोक्ताओं ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा था। फिलहाल विभाग को 80 बिजली मीटर प्राप्त हुए हैं। इसलिए विभाग पहले आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन यानी नए मीटर इंस्टॉल करेगा।
बिजली उपमंडल रंगस के सहायक अभियंता संदीप ने कहा कि अति शीघ्र लंबित बिजली कनेक्शन देने का कार्य निपटा दिया जाएगा ताकि किसी भी उपभोक्ता को और ज्यादा लंबा इंतजार न करना पड़े। उन्होंने कहा कि उपमंडल कार्यालय को 80 बिजली मीटर हाल ही में प्राप्त हुए हैं। उपमंडल के सभी सेक्शनों में इंस्टॉल करने का काम विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है। सभी उपभोक्ताओं को बिजली के कनेक्शन दे दिए जाएंगे जो थोड़े बहुत अंतिम समय के आवेदन होंगे, उन्हें भी अगली सप्लाई आने पर जल्द कनेक्शन दे दिया जाएगा। किसी भी उपभोक्ता को आवेदन करने के उपरांत ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।